*पुलिस मुठभेड़ में बदमाश (घायल) गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा बरामद



गाज़ियाबाद। रिपोर्ट रोजुदीन
थाना मुरादनगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच पुलिस टीम  NDRF की तरफ थाना क्षेत्र मुरादनगर में चेकिंग कर रही थी   02 बाईक सवार अभियुक्तो चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया पर नही रुके तथा भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया, पुलिस ने पीछा किया सूचना थाना मुरादनगर पुलिस को भी दी गयी पुलिस पार्टी द्वारा *जंगल ग्राम दुहाई में  उनकी बाईक फिसल गई* पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में बदमाश *सलीम पुत्र यासीन निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर गाजियाबाद* गोली लगने से घायल हो गया है जिसे गिरफ्तार किया गया। और  उपचार हेतु  अस्पताल में भर्ती किया गया है।     गिरफ्तार अभियुक्त के  *कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय  कारतूस, 01 चोरी की बाईक* बरामद  है। गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी  मौका पाकर फरार हो गया।  गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा/ चोर है जिस पर लूट /डकैती / चोरी  आदि के करीब 01 दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।