मुरादनगर गंगनहर पर उमड़ा आस्था का सैलाब.. गंग नहर पर गणपति विसर्जन करने वालो का लगा ताता..


रिपोर्ट रोजुदीन                                                            मुरादनगर गंगनहर पर उमड़ा आस्था  का  सैलाब..  गंग नहर पर गणपति  विसर्जन करने वालो का लगा ताता.. हजारो की संख्या में ढ़ोल नगाड़ो व बैंड बाज़ों के साथ दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांवा,शाहदरा, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर आदि क्षेत्रों से आये सपरिवार लोगों ने गंगनहर के पास बने तालाब में ''गणपति बाप्पा मौर्या अगले बरस तू जल्दी आ'' के साथ गणपति जी का विसर्जन किया तथा गंगनहर में स्नान किया एवं  प्रसाद का वितरण किया जिसके कारण गंगनहर पर बहुत भारी जाम लग गया.. . परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने बताया कि 2 सितंबर से शुरू हुआ गणपति विसर्जन जो दिन प्रतिदिन मुरादनगर गंगनहर पर बढ़ता जा रहा है दिनांक 12 सितंबर चलेगा. ..  पं विनोद मिश्रा ने सरकार से मांग की है कि दूर दराज से विसर्जन को आने वाले वाहनों के खडे करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए जिससे रोड़ पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके..