शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मोदीनगर, (वेबवार्ता)। लॉकडाउन पार्ट-3 की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिसके चलते पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालकर कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने को कह रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने लॉकडाउन पार्ट-3 व रमजान माह के पवित्र महीने को देखते हुए पुलिस के दर्जनों वाहनों के साथ नगर में शांति व्यवस्था व लॉकडाउन का पालन कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति सरकार द्वारा जारी किए गए  निर्देशों का उल्लंघन तथा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायगी, वही थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने क्षेत्रवासियों से लॉकडाउन जारी रहने तक घरों में ही रहने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने व मास्क लगाने की अपील की है।