गौतमबुद्ध नगर में 324 पहुंची मरीजों की संख्या

नोएडा, (वेबवार्ता)। कोरोना संक्रमण में तेजी गौतमबुध नगर जिला प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है। शनिवार को 17 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 324 पहुंच गई है। राहत की बात है कि 07 लोगों को स्वस्थ होने  के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 221 पहुंच गया है। फिलहाल, 97 लोगों का इलाज किया जा रहा है।


 


डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कुल 246 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट मिली है। उनमें 17 लोग पॉजिटिव हैं। शेष 229 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 324 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 221 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 5 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल, कुल 97 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन 07 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें 35, 18, 30 साल के युवक, 3540 साल की महिला शामिल है। इनका इलाज ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स) में चल रहा था। इसके अलावा 55 साल के व्यक्ति और 48 साल की महिला ने भी कोरोना को मात दी है। इन दोनों का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रह था। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में 14 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं। इनमें 06 संक्रमित दिल्ली, तीन गाजियाबाद, 01 आंध्र प्रदेश, 01 पश्चिम बंगाल, 01गरा और 02 पेशेंट हापुड़ जिले के हैं।