व्हाट्स ग्रुप एडमिन सहित दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा,  (वेबवार्ता)। थाना बादलपुर पुलिस ने व्हाट्स एप ग्रुप पर साम्प्रदायिक हिंसा को बढावा देने वाले मैसेज को प्रसारित करने वाले ग्रुप एडमिन सहित एअन्य को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कब्जे से 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना बादलपुर क्षेत्र के एडवोकेट युसुफ नि0 ग्राम सादोपुर थाना बादलपुर द्वारा जय हिन्द नाम का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया हुआ है। जिसमें थाना बादलपुर पर तैनाउपनिरीक्षक सुनील कुमार व जनपद के अन्य अधिकारी भी सदस्य है। आज इस व्हाट्स एप ग्रुप के एक सदस्य फिरोज खान पुत्र अनवर खाँ नि0 ग्रा0 लुहारली थाना दादरी द्वारा कोविड 19 से सम्बन्धित भय का लाभ उठाते हुये एवं ग्रुप में अफवाह फैलाने के व साम्प्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मैसेज व वीडियो को पोस्ट कर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गयी थी। सर्तक पुलिस अधिकारियों ने जो इस ग्रुप के सदस्य थे उक्त मैसेज का तत्परता से संज्ञान लेते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए गिरफ्तार कर लिया।