सोनू निगम ने कोरोना को लेकर 'मैं हूं ना' के टाइटल ट्रैक पर गाया गाना


मुंबई,  (वेबवार्ता)। कोरोना वायरस के कारण देश में 3 मई तक लॉकडाउन लगा है। मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। कोरोना वायरस को लेकर गायक ने दुबई में रुकने का फैसला किया। अब इन दिनों वह ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सोनू निगम तुम कहां हो, सोनू निगम तुम्हारे अब्बू हैं और उनके पुराने टवीट् को लेकर गिरफ्तारी की मांग करने लगे हैं। यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि इन सबसे सोनू निगम को कोई फर्क नहीं पड़ता है। लॉकडाउन के दौरान वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।लॉकडाउन ने लोगों को अपने घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर किया है।बॉलीवुड हस्तियां खाली समय का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच सोनू निगम ने 'मैं हूं ना' के टाइटल ट्रैक पर फनी कोरोना सांग बना डाला। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा-'जानिये जिंदगी के अखंड सत्य।' बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने एक मजेदार वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने घर की सफाई के बारे में चुटकुले सुनाए और शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' से अपने हिट गीत का एक नया संस्करण तैयार किया। वीडियो में वह पियानो बजाते और गाना गाते दिखाई देते हैं। सोनू गाते हैं-'कर रहा है लोगों को बीमार कोरोना। चीन से आया से बेकार करोना। साबुन से धोना हाथों को बार बार, घर से निकालने का तो करना न विचार। हो मिलजुल के हमने इस वायरस को धोना। घर पर बैठे हो तो पास रहो न, जीतेंगे हम, हार जाएगा कोरोना।' यह गाना 'मैं हूं ना' के टाइटल ट्रैक पर आधारित है। गायक सोनू निगम तब तक भारत नहीं लौटना चाहता हैं जब तक कि चीजें सामान्य नहीं हो जाती है। सोनू का बेटा नेवान दुबई में पढ़ता हैं और वहां स्कूल बंद हैं और सोनू अपने परिवार के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। सोनू ने जनता कर्फ्यू के दौरान अपने प्रशंसकों के लिए ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया था। सोनू निगम भारतीय संगीत की दुनिया में एक मशहूर नाम है। सोनू ने सबसे लंबे वक्त तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। उन्होंने अपनी गायिकी से देश ही नहीं पूरे दुनिया में लोहा मनवाया है। सोनू के चाहने वाले दुनिया के हर कोने में है।


 


 


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
नोएडा के दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, अस्पताल से छुट्टी
Image
नायब तहसीलदार जेवर ने किया रन्हेरा के गेहूँ क्रय केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण
Image
समस्त क्षेत्रवासियों को विजय शर्मा मानव अधिकार युवा संगठन की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद डा0 राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान समय में जनपद के किसानों द्वारा धान एवं गन्ना की फसल में यूरिया उर्वरक का छिडकाव किया जा रहा
Image