समिति ने डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों को फूल-मालाओं से किया सम्मानित



भाट समाज सेवा समिति हरियाणा तथा हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से स्वागत कर बढ़ाया हौंसला


रोहतक  रिपोर्ट आरिफ अब्बासी : हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा तथा भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने आज नागरिक हस्पताल रोहतक में सेवानिवृत सी एम ओ एवं एन सी डी कन्सलैंट डॉ शिव कुमार, नवजात एवं शिशु विशेषज्ञ डॉ जसबीर परमार, डॉ राहुल राठी, दयानन्द मठ पुलिस नाका रोहतक के निरीक्षक रविन्द्र सिंह, सिपाही सजन सिंह, सिपाही चन्द्र हंस, सफाई कर्मचारी बलावान, रमेश की फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया लाखन माजरा ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे सडक़ पर खड़ी पुलिस की बेहतरीन सेवा बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दयानन्द मठ पुलिस नाका रोहतक के इन्चार्ज रविन्द्र सिंह व पूरे स्टाफ ने सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा।
 समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने कहा कि डॉक्टर, पुलिस व सफाई कर्मचारी लोगों की दिन-रात सुरक्षा व सेवा कर रही है। ये सभी सम्मान के हकदार हैं। समिति के सदस्य धोलू नाथ, शोपाल जोड़, बनवारी चन्देल, रामकरण जागा भाट, हरफूल चौहान, मनोहर लाल चान्दीवाल, अजीत सिंह भाली, नम्बरदार राज सिंह, सिम्भू कटारिया, मनजीत भाट, कृष्णा भाट ने भी पुलिस की सेवा की सराहना