रायबरेली में कोरोना विस्फ़ोट, एक साथ 34 केस मिले पॉजिटिव

 


रायबरेली,  (वेबवार्ता)। जिले में मंगलवार को कोरोना का विस्फ़ोट हुआ है। एक साथ 34 केस पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। पहले इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी और बीते चार अप्रैल को दो केस पॉजिटिव पाए गए थे। 17 दिन तक कोई केस न मिलने से बनाये गए दो कोरोना हॉट स्पॉट को भी समाप्त करने की तैयारी चल रही थी। अब तक रायबरेली में 36 केस पॉजिटिव मिले हैं। जिनमे ज्यादातर जामाती हैं और दिल्ली, सहारनपुर व बस्ती की मरकज़ से यहां पहुंचे थे। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


 


कोरोना पॉजिटिव पाए गए बछरांवा, क़िलाबजार, नसीराबाद, रोहनियां, मियांपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि इनमें करीब 32जामाती हैं जिनमें अधिकतर दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ से लौटे थे। इनमें कुछ ने सहारनपुर व बस्ती में हुई मरकज़ में भी शामिल हुए थे। कुछ जामाती बछरांवॉ कस्बे में कमरा लेकर किराए के बाद रह रहे थे। बाद में इनकी मदद करने वालों को भी संस्थागत क्वारन्टीन करते हुए सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। हालांकि 17 दिन पहले पॉजिटिव पाए गए दोनो जमातियों का लखनऊ में इलाज किया जा रहा है।


 


इसके पहले 288 लोगों का सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया था। जिसमें 273 की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। दो लोग पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि 13 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी थी। लेकिन पहले निगेटिव मिले 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों को कृपालु नर्सिंग कॉलेज में बने क्वारन्टीन सेन्टर में रखा गया था और सभी को क्वारन्टीन पीरियड पूरा होने पर आज छोड़ा जाना था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। इन सभी को रोहनियां के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में शिफ़्ट किया जा रहा है।


 


 


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
नोएडा के दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, अस्पताल से छुट्टी
Image
नायब तहसीलदार जेवर ने किया रन्हेरा के गेहूँ क्रय केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण
Image
समस्त क्षेत्रवासियों को विजय शर्मा मानव अधिकार युवा संगठन की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद डा0 राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान समय में जनपद के किसानों द्वारा धान एवं गन्ना की फसल में यूरिया उर्वरक का छिडकाव किया जा रहा
Image