अम्बेडकर संघर्ष समिति को 100 मास्क दिये और 50 गरीबों को दिया सूखा राशन



लोजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष जयभगवान राठी चिडी लॉकडाऊन में जरूरतमंदों की मदद में आए आगे
रोहतक :  : लोक जनशक्ति पार्टी युवा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं एफ सी आई भारत सरकार के सदस्य जयभगवान राठी चिड़ी भी लॉकडाऊन में जरूरतमन्दों की मदद में आगे आए हैं। उन्होंने आज गांव लाखन माजरा में हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया के माध्यम से 100 मास्क दिये और 50 गरीबों को सूखा राशन दिया।
 जयभगवान राठी चिड़ी ने भी लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया और समाज सेवी संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया व कार्यकर्ताओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में अनेकों सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं जिनमें अम्बेडकर संघर्ष समिति हरियाणा भी एक है। लोजपा हरियाणा के युवा प्रदेशाध्यक्ष जयभगवान राठी ने बताया कि लोजपा के मुख्य संरक्षक एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान तथा लोजपा के राष्ट्रीय  अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा भी जरूरतमंदों की मदद कर रही है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया ने जनता का आह्वान किया है कि वे अपने घरों में ही रहें। उन्होंने बताया कि समाज का हर वर्ग कोरोना वायरस को लेकर काफी गम्भीर है। इस अवसर पर मनीष मोर, टेकचन्द रंगा, ईश्वर सिंह, नम्बदार राजसिंह, कर्मबीर बागड़ी, संजय बंजारा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहें।


 


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
नोएडा के दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, अस्पताल से छुट्टी
Image
नायब तहसीलदार जेवर ने किया रन्हेरा के गेहूँ क्रय केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण
Image
समस्त क्षेत्रवासियों को विजय शर्मा मानव अधिकार युवा संगठन की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद डा0 राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान समय में जनपद के किसानों द्वारा धान एवं गन्ना की फसल में यूरिया उर्वरक का छिडकाव किया जा रहा
Image