25 मार्च से लगातार मानव सेवा समिति बस स्टैण्ड मुरादनगर द्वारा ग़रीबों को पका हुआ खाना बाँटाजा रहा है


  रिपोर्ट रोजुदीन।                                                                25 मार्च से लगातार मानव सेवा समिति बस स्टैण्ड मुरादनगर द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी,गांधी कॉलोनी,सहविस्बा, त्रिमूर्ति  विहार,ब्रहमपुरी,पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज,अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी,कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी  में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तिओ को पका  भोजन करा रहे है आज के भोजन में सोयाबीन की चाप की सब्जी व रोटी का भोजन वितरित किया गया ,आज शासन के आदेशानुसार नगरपालिका परिषद मुरादनगर की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान जी द्वारा रसोई का निरीक्षण किया गया ,अधिशासी अधिकारी द्वारा रसोई में बन रहे भोजन व रसोई की व्यवस्था को देखकर समिति के सभी सदस्यों व कार्यकर्त्ता की प्रशन्सा की समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए सोनू त्यागी पूर्व पार्षद,देवेंद्र पायल,दिनेश जाटव पार्षद,गजेन्द्र चौधरी, शेखर साहू जी,विनय शर्मा,रोबिन जैन,राधेश्याम त्यागी,हिमांशु ,गोलू,आदि