मुश्किल घड़ी में जरूरतमंदों को खाना खिलाएं: डॉ महेश शर्मा


नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा चलाए जा रहे वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉक डाउन की घोषणा के उपरांत चलाए जा रहे गरीब मजदूर दैनिक वेतन भोगी परिवारों को तैयार भोजन की व्यवस्था का जायजा लेने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा ने पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने सभी खाना ले जाने वाली गाड़ी एवं मोटर साईकिल,एवं स्कोटि रवानी की उसके बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया की इस वैश्विक करोना वायरस संक्रमण की महामारी में आप सब लोग कार्य करते हुए अपनी भी सुरक्षा का ख्याल रखें। हमें इस बीमारी से मिलकर संघर्ष करना है। हम इस मुश्किल घड़ी में उन सभी जरूरतमंदों को खाना खिलाएं जो आज आपदा में विशेष तौर से जूझ रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, विनोद शर्मा, मनोज चैहान, गिरीश कोटनाला, एसपी चमोली, प्रमोद बहल, राजकुमार झा, रामनिवास यादव, भव्य वेद, मनोज मिश्रा, शुभम आचार्य, नवीन मिश्रा, बबलू यादव, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, राममेहर कौशिक, पंकज झा, अशोक मिश्रा, सूरजपाल राणा, कल्लू सिंह  उपस्थित थे।