प्रियंका रेड्डी के हत्यारों के लिए फाँसी की मांग कर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने निकाला कैंडल मार्च

रिपोर्ट आरिफ अब्बासी


ग्रेटर नोएडा- हैदराबाद की डॉक्टर बिटिया से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए मंगलवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा जिला सरंक्षक संजय भैया के नेतृत्व में  ग्रेटर नोएडा स्थित परी चौक पर कैंडल मार्च निकाला।  करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर और चौ.प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत की बेटी प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्रियंका रेड्डी के साथ दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिये।उन्होंने कहा कि दोषियों के प्रति नरमी नही बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से देश के लोगो की भावनाएं आहत होती है। संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने कहा कि आजकल महिलाओं के साथ इस तरह की जघन्य घटनाएं बढ़ती जा रही है।इस समस्या को जड़ से खत्म करने का समाधान ढूढ़ना होगा।और जल्द ही सख्त से सख्त कानून बनाकर ऐसी दरिंदगी करने वालो को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान जारी हो।जिससे ऐसा कृत्य करने वाले 10 बार सोचे।
 इस दौरान संरक्षकयुध्दवीरशिशोदिया,जिलाध्यक्षमा.दिनेश नागर,संजय भैया,प्रेम प्रधान, हरेन्द्र कसाना,मनीष भाटी,अरुण नागर,राकेश नागर,चंचल जैन,राहुल भाटी,कपिल कसाना,अनुज कसाना,आदेश नागर,कृष्ण नागर,शिवम कसाना,वरुण कसाना,सरजीत कसाना,गजेंद्र भाटी,रोहित शर्मा ,सिद्दू कसाना,राहुल गुर्जर,निशांत तिवारी,अंकुर सोलंकी,अश्वनी दुबे,सोनू दुबे,हनी आदि लोग मौजूद रहे।