राजकीय इंटर कॉलेज ने जागरूकता रेली निकली


रिपोर्ट यूसुफ़ खान।                                                          आयुध निर्माणी मुरादनगर, रक्षा मंत्रालय की टीम द्वारा यहाँ राजकीय इंटर कालेज, सहारनपुर से घण्टाघर चौक तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में  भ्रस्टाचार उन्मूलन के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई जिसमे स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर श्री महावीर सिंह, प्रधानाचार्य/जी आई सी सहारनपुर, आयुध निर्माणी मुरादनगर से पधारे श्री चंद्रशेखर, संयुक्त महाप्रबंधक, श्री वाई. के. त्यागी, प्रधानाचार्य, श्री दिनेश भोज, कनिष्ठ कार्यशाला प्रबंधक, श्री दिनेश कुमार, पी.जी.टी., श्री उमेद अली, पी जी टी, श्री चंद्रशेखर, एम टी एस, श्री प्रेम पाल, श्री तेजवीर सिंह, चौकी इंचार्ज, घंटाघर पुलिस चौकी, स्कूल के अध्यापकगण व आम जनता भी उपस्थित थे ।