जिला साॅफ्टबाॅल एसोसिएशन गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय साॅफ्टबाॅल खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार

  रिपोर्ट रोजुदीन                                                             जिला साॅफ्टबाॅल एसोसिएशन गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय साॅफ्टबाॅल खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जिला साॅफ्टबाॅल एसोसिएशन के तीन लड़कों व तीन लड़कियों का चयन उत्तर प्रदेश साॅफ्टबाॅल की टीम में किया गया है। उत्तर प्रदेश साॅफ्ट
बाॅल की टीम आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के एलेरू शहर में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय साॅफ्टबाॅल खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला साॅफ्टबाल एसोसिएशन के सचिव श्री अरविन्द बंसल और चैयरमेन श्री संजीव त्यागी जी ने बताया कि तीन लड़कों व  तीन लड़कियों में निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया। पुरुष वर्ग 1.- कपिल कुमार  2.-शुभम त्यागी 3.-हेमंनत कुमार    महिला वर्ग 1.-प्रयगा शीतल 2.-यशिका3.- सोनाली रावत उन्होंने बताया कि जिला साॅफ्टबाॅल एसोसिएशन गाजियाबाद के समस्त कार्यकारिणी जिले में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इन खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश साॅफ्टबाॅल टीम में होने पर जिला साॅफ्टबाॅल एसोसिएशन के संरक्षक श्री विरेन्द्र सिंह तोमर, अध्यक्ष श्री मोहित चौधरी, चैयरमेन संजीव त्यागी, उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह, सहसचिव श्री संजीत हुण, कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप बंसल, मीडिया प्रभारी श्री सुबोध त्यागी कोच श्री प्रवीण कुमार ने सभी खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय साॅफ्टबाॅल खेल प्रतियोगिता के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सभी पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं। जिला साॅफ्टबाल एसोसिएशन गाजियाबाद की साॅफ्टबाॅल एकेडमी जो कि महामाया स्टेडियम में स्थित है में ट्रेनी खिलाड़ियों ने भी इन चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर सभी चयनित खिलाड़ियों को अपनी बधाई दी। उत्तर प्रदेश साॅफ्टबाॅल की टीम दिनांक 29-09-19 को दिल्ली से आंन्ध प्रदेश के लिए रवाना होगी। गाजियाबाद साॅफ्टबाॅल एसोसिएशन के सचिव अरविंद बंसल ने उक्त जानकारी दी।