पत्रकारों की माँगो को लेकर श्रम मंत्री से मुलाक़ात।


पत्रकारों की मांगों को लेकर श्रम मंत्री से मुलाक़ात।

 















पत्रकारों की श्रम कानून संबंधित मांगों को लेकर  भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान मे   वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया    (समबंध भारतीय मजदूर संघ),अन्य पत्रकार संगठनों -नैशनल युनियन  आफ जर्नलिस्ट(इडिया),दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व मंडल केंद्रीय श्रम मंत्री श्री संतोष कुमार गंगवार से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सोंपा।प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई श्री पवन कुमार क्षेत्रीय संगठन मंत्री बीएमएस ने की।इस प्रतिनिधि मंडल मे डब्ल्यू जे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, एनयूजे(आई)और डीजे से श्री केजी सुरेश ,श्री प्रमोद सैनी, श्री हेमंत बिश्नोई, उमेश चतुर्वेदी, श्रीमती सरजना शर्मा शामिल थे।

 प्रतिनिधि मंडल ने वर्किंग जर्नलिस्ट के न्यू लेबर कोडस पर श्रम मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की और कुछ संसोधन करने की मांग की। केंद्रीय श्रम मंत्री श्री संतोष गंगवार ने आश्वासन दिया कि नये लेबर कोडस मे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डीजीटल मीडिया व अनुबन्ध पर रखें जा रहे पत्रकारों और कर्मचारियों के हितों पूरा ध्यान रखा जाएगा।ज्ञापन देने के बाद पत्रकारोँ का प्रतिनिधि मंडल संयुक्त सचिव श्री आरके गुप्ता से भी मिला।

इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने उपरोक्त सभी संघठन का धन्यवाद किया कि उन्होंने पत्रकारों की आवाज उठाई।