दिवंगत शिक्षक के परिवार को जनपद के शिक्षकों ने किया सहयोग।



विकास द्विवेदी बहराइच                                                        |जनपद अंतर्गत बिशेश्वरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्या फसीलय बंजरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक रहे स्व प्रभात कुमार सोनी के परिवार को जनपद भर के शिक्षकों के सहयोग से तीन लाख एक सौ रुपये की सहयोग राशि दिवंगत शिक्षक की पत्नी विजय लक्ष्मी को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा दी गई। विगत दिनों मार्ग दुर्घटना में शिक्षक प्रभात सोनी की मृत्यु हो गई थी, उस समय शिक्षकों ने उनके परिवार को सहयोग का संकल्प लिया था। उनकी तेरहवीं के अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी को यह सहयोग राशि दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बहराइच के जिला संरक्षक के के पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष व विशेश्वरगंज के अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बिशेश्वरगंज के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह आसिफ अली उमेश चन्द्र त्रिपाठी जगरूप सिंह रवि शुक्ल सगीर अंसारी कैलाश नाथ गिरि विश्वनाथ पाठक तनवीर आलम के के तिवारी गोपाल जी शुक्ल महेंद्र सिंह विनय कुमार सिंह सुरेश कुमार सरोज शैलेन्द्र वर्मा राकेश मौर्य सुग्रीव वर्मा बच्छराज मिश्र हनुमान प्रसाद गुप्ता जय प्रकाश तिवारी शैलेन्द्र मिश्र अखिलेश सिंह विशेन देवेन्द्र पाण्डेय मनोज कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
नोएडा के दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, अस्पताल से छुट्टी
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
समस्त क्षेत्रवासियों को विजय शर्मा मानव अधिकार युवा संगठन की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
भारतीय जनता पार्टी पंडित लोकमन प्रधान की तरफ़ से सभी देशवांशियों दीपावली की ढेर सारी बधाई
Image