भाजपा के दिनेश गोयल ने चलाया सदस्य अभियान ।


रिपोर्ट रोजुदीन                                                             गाजियाबाद महानगर के मुरादनगर मंडल में सेक्टर 5 बूथ नंबर 142 में आरकेजीआईटी कॉलेज के चेयरमैन तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश  गोयल ने सदस्यता अभियान चलाया. इस सदस्यता अभियान के दौरान दिनेश गोयल ने भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा बूथ नंबर 142 में निवास करने वाली दलित तथा पिछड़े वर्ग की जाति के लोगों को उन्होंने भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा नए सदस्य के रूप में उनका स्वागत किया. इस सदस्यता अभियान में पूर्व सभासद प्रकाश मास्टर जी ने अपने परिवार के साथ मिस्ड कॉल के द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस सदस्यता अभियान में दिनेश गोयल के साथ भाजपा नेता अरविंद भारती नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल उपाध्यक्ष नवनीत निम्मी , नवीन सिंहल  , सुशील गोस्वामी, बबली कश्यप, छत्रपाल तथा बूथ अध्यक्ष सूरज कश्यप मौजूद रहे.