यूपी लॉकडाउन 2 : नोएडा में दूसरे दिन किया गया डेढ़ लाख से ज्यादा का चालान

 


नोएडा,  (वेबवार्ता)। बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए उत्तरप्रदेश शासन ने दो दिन के लिए दोबारा लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन 13जुलाई सुबह पांच बजे तक था। इस बीच अब तक जिला गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में 24 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए गए और 64 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 200 चेकिंग प्वाइंट पर 4512 वाहनों को चेक किया गया जिसमें से 170250 वाहनों का चालान व 22 वाहन को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि 40650 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिला में लगातार चलती रहेगी।