वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती: अखिलेश


लखनऊ, (वेबवार्ता)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फनगर हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती है।


 


अखिलेश ने गुरुवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि उप्र के मुजफ्फनगरबस हादसे में प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख। श्रद्धांजलि! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों। ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि जमीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।


 


गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सहारनपुर की तरफ से पदैल जा रहे श्रमिकों को बुधवार देर रात एक बस ने कुचल दिया। इस हादसे में 6लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है।पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने दु:ख प्रकट किया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है।


 


 


 


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
नोएडा के दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, अस्पताल से छुट्टी
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
समस्त क्षेत्रवासियों को विजय शर्मा मानव अधिकार युवा संगठन की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
भारतीय जनता पार्टी पंडित लोकमन प्रधान की तरफ़ से सभी देशवांशियों दीपावली की ढेर सारी बधाई
Image