साइकिल से बिहार जा रहे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ, (वेबवार्ता)। साइकिल से बिहार जा रहे एक युवक की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के पुलिस आयुक्त (दक्षिण) रईस अख्तर ने सोमवार को बताया कि 26 वर्षीय एक युवक शनिवार को साइकिल से दिल्ली से बिहार जाने के लिए निकला था तभी शहीद पथ पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। युवक की पहचान सगीर अंसारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सगीर अपने आठ अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से छह मई को साइकिल से चला था। इस दुर्घटना के सिलसिले में कार मालिक अशोक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।