राजनगर एक्सटेंशन के लोगो को सता रहे मच्छर

गाजियाबाद, (वेबवार्ता)। राजनगर एक्सटेंशन में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को मलेरिया होने का डर सता रहा है। यहां रहने वाले लोगों ने जीडीए को इसकी ऑनलाइन शिकायत की है। आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र में फॉगिग नहीं कराई जा रही। राजनगर एक्सटेंशन को बिल्डरों ने बसाया है। इस क्षेत्र में हजारों परिवार रह रहे हैं। जब से तापमान चढ़ना शुरू हुआ है, यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि वह मच्छरों के कारण बालकनी में बैठ कर शाम की चाय नहीं पी सकते। थोड़ी देर रुकने पर ही मच्छर पूरे शरीर पर डंक मार देते हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम अपने क्षेत्र और जीडीए अपनी कॉलोनियों में फॉगिग करा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन में रह रहे लोगों का ख्याल दोनों में से किसी सरकार संस्था को नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र में मलेरिया होने का डर लोगों को सता रहा है। हालांकि, जीडीए ने शिकायतकर्ताओं से उनकी सोसायटी और बिल्डर के बारे जानकारी मांगी है। जिससे बिल्डर के जरिए फॉगिग कराई जा सके।