कोरोना योद्धा बनें कर्मचारियों को मनजीत दहिया ने किया सैल्यूट शिवशेना जिला प्रमुख ने किया पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित


रोहतक : रिपोर्ट आरिफ अब्बासी।                                     हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को बचाने के लिए योद्धा की तरह लड़ रहे अधिकरियों और कर्मचारियों को सैल्यूट किया है। समाज सेवी मनजीत दहिया ने कहा कि लॉकडाऊन के लिए देश में डाक्टरर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी और शहरी स्थानीय निकाय विभाग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मैं सभी कोरोना योद्धाओं को सैल्यूट करता हूँ। शिवसेना बालठाकरे रोहतक के जिला प्रमुख एवं भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट तथा हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया आज पुलिस चौकी सलारा मौहल्ला रोहतक में पहुंचे और पुलिस चौकी इन्चार्ज जरनैल सिंह ए एस आई, विनोद कुमार ए एस आई, शहर मुन्शी गोपाल आदि पुलिस कर्मचारियों को फूलों की मालाओं से स्वागत किया। पुलिस चौकी इन्चार्ज जरनैल सिंह ने कोरोना वायरस से खुद बचने और ओरों को भी बचाने की अपील की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया ने जनता को सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की अनुपालना करने का भी अनुरोध किया है।
समाज सेवी मनजीत दहिया ने कहा कि जिस तरह से पुलिस प्रशासन इस महामारी से लडऩे के लिए लगा हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है। भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला ने कहा कि लोग अपने घरों से बाहर न निकले और सभी सावधानियां भी बरते। इस अवसर पर समिति के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक, रोहतास अहलावत, रामकरण जागा भाट, राजू जोड़, हरफूल चौहान, शोपाल जोड़, अजीत सिंह, टेकचन्द रंगा, दांगी पंकर आदि ने भी कोरोना योद्धाओं को सैल्यूट किया।