कोरोना पीडित महिला से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, (वेबवार्ता)। नाॅलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद थाना नाॅलेज पार्क पुलिस द्वारा शारदा अस्पताल नाॅलेज पार्क 03 में कोरोना महिला वार्ड में कोरोना पीडित महिला सेछेडखानी करने वाले एक सफाई कर्मी व एक स्टोर कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में लवकुश पुत्र रामलीलाल तथा प्रवीन सुन्दर पुत्र विजयपाल है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।