खोडा गाजियाबाद क्षेत्र मे स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास के घरों पर टीमों के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस के प्रति स्क्रीनिंग की

   रिपोर्ट रोजुदीन।                                                                                                कोरोना-19 टीम जिला अस्पताल  गाजियाबाद  से  एनटीईपी टीम   व आरबीएसके की टीमों द्वारा खोडा गाजियाबाद क्षेत्र मे स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास के घरों पर टीमों के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस के प्रति स्क्रीनिंग की, जिसमें टीमें द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्यों का हालचाल  व बाहर से आने वाले सदस्यों के बारे में भी जानकारी एकत्रित की , साथ ही आईडीएसपी कंट्रोल रूम पर क्षय रोग विभाग के  कर्मचारियों श्रीमती दीपाली गुप्ता ,श्रीमती सुमन लता यादव, श्रीमती निधि त्रिखा द्वारा फोन से विभाग से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ-साथ मलेरिया टीम द्वारा क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव  कराया गयाना ,जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनटीईपी (टीबी)  विभाग के श्री महेश कौशिक, ,नीरज कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार भोजपुर, रविंद्र कुमार द्वितीय, चंद्रप्रकाश गौड़,  राकेश कुमार बम्हेटा,पवन कुमार, कपिल कुमार , राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार शर्मा, रविंद्र चौधरी  , गौतम सिंह, प्रणेश कुमार दुबे जी एवं आरबीएसके की टीम की तरफ से डॉक्टर नवनीत कौशिक ,डॉक्टर आशुतोष सिंह,डॉ सुशांन्त, डॉक्टर चेतन वर्मा, वरुण शर्मा, स्वास्थ केंद्र लोनी से हैल्थ सुपरवाइजर श्री राधे कृष्ण शर्मा , मनोज कुमार बीपीएम लोनीऔर विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम सदस्यों के साथ सभी ने अपना योगदान दिया।