गैस सिलेंडर फटने से 3 घायल, एक की मौत

 


गाजियाबाद, (वेबवार्ता)। लोनी इलाके में गैस सिलेंडर फटने से 3लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान क महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार लोनी थाना क्षेत्र के इकराम नगर कंचन पार्क में एक मकान में धमाका हुआ। बताया जा रहा है किखाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। दो महिला और एक बच्चा घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिये दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी है। दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इनती तेज था जिसमे आस पास के तीन घर भी चपेट में आये है। धमाका गैस सिलेंडर फटने से बताया जा रहा है। पड़ोसियों के मकान की भी छत गिरने की सूचना है