अम्बेडकर संघर्ष समिति के पदाद्यिकारियों ने किया पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित



समिति के पदाद्यिकारी व कार्यकर्ता भी कर रहे हैं कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक - सूरज खटक


रोहतक 2 मई : हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया तथा भाट समाज सेवा समिति पंजीकृत हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट के नेतृत्व में आज रोहतक शहर महिला कॉलेज स्थित पुलिस नाका के पी एस आई कृष्ण, महिला हलवादार सरोज, महिला सिपाही अन्नु और पूजा, सिपाही मुरारीलाल, रामपाल आदि पुलिस कर्मचारियों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
 यह जानकारी देते हुए समिति युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक चमारिया ने बताया कि आज समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पुलिस प्रशासन अपने-अपने जिलों में महामारी से लडऩे के लिए लगा हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया लाखन माजरा ने कोरोना वायरस के प्रबन्धों को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा द्वारा किए गए कार्यो की प्रंशसा भी की है।
 भाट समाज सेवा समति राष्ट्र सेवा में भी अग्रिम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि आज पुलिस, डॉक्टर तथा सफाई कर्मचारी योद्धा की तरह कार्य कर रहे हैं जो कि बहुत ही सराहनीय है। समिति युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक चमारिया ने चिकित्सकों, पुलिस, सफाई कर्मचारियों का आभार जताया। इस अवसर पर रामकरण जागा, हरफूल चौहान, मनोहर लाल चान्दीवाल, अजीत सिंह, मनजीत भाट प्रधान, कृष्ण आदि भी उपस्थित रहे