उप्र के बिजनौर में एक दरोगा मिला पॉजिटिव

बिजनौर,  (वेबवार्ता)। उत्तर प्रदेश के बिजनोर स्थित नहटौर थाना में एक दरोगा के संक्रमित होने की पुष्टी के बाद थाने के एक किलोमीटर के इलाके को सील कर थाना दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा 60 लोगों को क्वारंटाइन कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी) संजय कुमार ने बताया कि नहटौर में एक सब इंस्पेक्टर पॉजिटिव पाए गयेथे। इसके बाद थानें में सभी लोगों को जांच करायी गयी है। इसके अलावा 4अन्य लोगों को पूरी तरह से होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है। इनकी दो दिन बाद ब्लड र्पिोट आएगी तब पता चलेगा। अभी फिलहाल हमारे यहां एक व्यक्ति पॉजिटिव है। थाना के एक किमीमीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। थाने को वहीं से कुछ दूर स्थित पुलिस चौकी पर शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही यहां पर अभी तक 60 लोगों को क्वारंटाइन कराया गया है। उन्होंने बताया कि थाने को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दियागया है। एहतियात के तौर पर किसी भी पुलिस और फरियादी को अभी यहां पर आने के निर्देश नहीं है। वैकल्पिक व्यस्था के लिए थाने को एक पुलिस चौकी पर शिफ्ट किया गया है। थाने क्षेत्र के 40 कर्मचारियों की भी जांच कराई गयी है।