समिति ने प्रदेशभर में 1250 परिवारों को वितरित किया राशन : मनोहर लाल चान्दीवाल




रोहतक  : हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा के प्रख्यात समाज सेवक मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा के नेतृत्व में समिति के पदाद्यिकार्रियों, कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में 1250 जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया है। यह जानकारी देते हुए समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चैयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल ने बताया कि समिति द्वारा अपाहिज, दिव्यांग, विधवा, असहाय, सर्व समाज के परिवारों को राशन वितरित किया है वहीं समिति द्वारा गरीबों को भोजन भी दिया गया है।
 समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि सरकार ने देश में लॉकडाऊन घोषित किया है। इसी कारण से मजदूर, विधवा, दिव्यांग, परिवारों का गुजारा मुश्किल हो गया है। इसके चलते हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति ने 1250 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया के नेतृत्व में समिति राष्ट्र सेवा में भी अपनी विशेष भूमिका निभा रही है। आज इस आपदा की घड़ी में भी सैकड़ों समिति कार्यकर्ता प्रदेश भर में जन सेवा के कार्यो में लगे हुए है। इसके साथ ही समिति के कार्यकर्ताओं की 20 टीमें अलग-अलग जिलों में कोराना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटौली, समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहतास अहलावत, समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी, कुमारी किरण गिल, मनबीर तंवर, कृष्ण परमार पिलाना, अजीत भाली, नम्बरदार राज सिंह, सूरज मुखी, आशा देवी, जगवन्ती, हंसराज, सुरेश देवी, नरेश गोठवाल, ओमपति, स्नेहलता, धर्मबीर उर्फ धर्मा, शमशेर भुक्कत बहादुरगढ़ सहित अनेक पदाद्यिकारी भी जन सेवा में जुटे हुए है।