राजनैतिक व सामाजिक संगठनों का जरुरतमंदों को राशन सामग्री बांटने का सिलसिला जारी

मोदीनगर,  (वेबवार्ता)। लॉकडाउन के चलते राजनैतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा जरुरतमंदों को राशन सामग्री बांटने का सिलसिला जारी है।समाजसेवी शब्बीर कुरैशी ने कस्बा फरीदनगर में करीब दो सौ गरीब व जरुतमंदों को राशन का वितरित किया। इस कार्य में अय्यूब कुरैशी, मोनिका कुरैशी, आरिफ कुरैशी, व जावेद कुरैशी आदि ने सहयोग किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश सिघंल, जिला प्रमुख देवेंद्र चैधरी व नगर प्रमुख नितिन मित्तल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज भी इंदिरापुरी, सुदामापुरी, दयापुरी व फफराना रोड़ पर 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन व 800 जरूरतमंद लोगों को तैयार भोजन के पैकेट वितरित किए गए। भोजन वितरण में गौरव सिंघल, विमल शर्मा, संदीप सक्सेना, आकाश तायल, तुषांक जिंदल, रोहित सक्सेना व दौलत राम मुख्य रूप से शामिल रहे। विधानसभा क्षेत्र के गाँव गढ़ी गदाना और शहर की कालोनियों गोविंदपुरी, मानवतापुरी, शाहजहांपुर रोड व फफराना बस्ती व तेल मिल गेट पर जाकर जरूरतमन्द लोगों को कच्चा राशन वितरण कर लोगों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों से दूरी बनाये रखने की अपील की व लॉकडाउन पालन करने का अनुरोध किया। राशन विवरण के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी पूरा सहयोग दिया।