पुलिस कर्मियों का मनजीत दहिया ने बढ़ाया हौंसला, नाकों पर पहुंच कर किया सम्मानित



पुलिस के जज्बों से आमजन का बदला नजरिया - मनजीत दहिया


18 अप्रैल : हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा आज पुलिस कर्मियों का हौंसला बढ़ाने गोहाना शहर पहुंचे। समिति के प्रदेशाध्यक्ष ने आज पुलिस द्वारा लगाए गए विभिन्न नाकों पर पुलिस कर्मियों का फूल-मालाओं से जोर दार स्वागत किया। मनजीत दहिया ने कहा जिस तरह से पुलिस प्रशासन इस महामारी से लडऩे के लिए लगा हुआ है, वह बहुत ही सराहनीय है।
 हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संकट में समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट में समिति पदाद्यिकारी व कार्यकर्ता विभिन्न जिलों, तहसीलों व गांवों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। मनजीत दहिया ने बताया कि समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिदिन सुबह से शाम तक सेवा कार्यो में जुटे हुए है। उन्होंने कोरोना के विरूद्व जंग में उतरे हरियाणा प्रदेश के स्वास्थय कर्मियों, शहरी निकाय कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों की भी सराहना की है। समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटोली, प्रदेश उपाध्यक्ष नम्बरदार राज सिंह नया बांस, समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चैयरमैन मनोहर लाल चान्दीवाल, कृष्ण परमार पिलाना, रोहताश अहलावत, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक चमारिया, समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी, समिति महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश चैयर पर्सन सरिता कश्यप, दयानन्द बंसल, राजनारायण जाटव  हरचन्दपुर, प्रमोद यादव, शंकर बंसल, लख्मी बेरी महेन्द्रगढ़, नरेश गोठवाल, नरेन्द्र चौहान, बलराज सैनी, जयप्रकाश नान्दल, मुलखराज, गगन, अजीत भाली आनन्दपुर, सुरेश देवी, ओमपती, कर्मबीर बागड़ी आदि सेवा कार्य में दिन रात सहयोग कर रहे