मुरादनगर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, पूरी कॉलोनी सील

 


मुरादनगर,  (वेबवार्ता)। मुरादनगर मे एक और कोरोना पॉजिटिव के सामने आने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दिल्ली निवासी व्यक्ति मार्च माह में एक शादी समारोह में शामिल होने मुरादनगर की सक्को वाली गली में आया था। लॉकडाउन के कारण वह दिल्ली नहीं लौट पाया था।


 


अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली मे कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद जांच के दौरान इस व्यक्ति का नाम भी प्रकाश में आया। जिसकी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस द्वारा गाजियाबाद जिलाधिकारी को भेजी गई। जिस पर व्यक्ति की जांच कराई गई और जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है।


 


इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने कॉलोनी में सील कर दिया है। नगर पालिका परिषद द्वारा कॉलोनी को सैनिटाइजेशन करने का कार्य किया जा रहा है। व्यक्ति के रिश्तेदारों को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव के मिलने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी ईदगाह कॉलोनी निवासी व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि कॉलोनी के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। पीड़ित पिछले कई दिन से अस्पताल में भर्ती है। जांच रिपोर्ट बुधवार सुबह प्राप्त हुई है।


 


उधर, साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित ईएसआई अस्पताल में कोरोना के 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें सात युवक, एक बुजुर्ग और एक महिला है। महिला गाजियाबाद के रहने वाली है। अन्य लोग रांची के हैं। अस्पताल में 20 बेड का क्वॉरेंटाइन वार्ड बनाया गया है। इन मरीजों का इलाज करने वाले 4 डॉक्टर समेत 12 स्वास्थ्यकर्मियों को कवि नगर के एक होटल में रोका जा रहा है। ये लोग अपने घर नही जा रहे हैं।