कोरोना के खिलाफ जंग में गरीबों की मदद को जुड़े हाथ से हाथ

 


ग्रेटर नोएडा,  (वेबवार्ता)। शहर में गरीब व असहाय लोगों की मदद को राहत अभियान जारी है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निर्माणाधीन साइटों पर ग़रीब  व असहाय लोगों को खाना वितरित कर रहे हैं। गैलेक्सी वेगा के निवासियों के साथ मिलकर उन्होंने करीब दो सौ परिवारों को भोजन वितरण किया। इस दौरान गैलेक्सी वेगा निवासी रोहन गुप्ता, अमित सेठ, विकास दहल, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रेनो वेस्ट मेंनेफोमा संगठन ने भी गरीब व असहाय लोगो को खाना वितरण किया। संस्था द्वारा गरीब व असहाय लोगों को खाने के 12 सौ पैकेट वितरित किए। इस दौरान नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, महासचिव रश्मि पांडेय, महावीर श्याम गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 


ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद व वरिष्ठ प्रबंधक पीके कौशिक शुक्रवार को नॉलेज पार्क में प्राधिकरण द्वारा संचालित सामुदायिक रसोइयो  का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने गरीब व असहाय लोगों के लिए बन रहे खाने की गुणवत्ता परखी। शहर में बढ़ती खाने की मांग को देखते  हुए उन्होंने शनिवार से एक्यूरेट कॉलेज में सामुदायिक रसोई का संचालन किए जाने का फैसला लिया।


 


डेल्टा तीन में राशन का किया वितरण


सेक्टर डेल्टा तीन के निवासियों ने भी करीब छह सौ गरीब व असहाय लोगों को राशन का वितरण किया। सेक्टर निवासियों ने पिछले सप्ताह भी सेक्टर के आसपास रहने वाले गरीब व असहाय लोगों को राशन का वितरण किया था। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र भाटी, सेक्टर केआरडब्ल्यूए अध्यक्ष जयवीर भाटी, प्रमुख समाजसेवी केपी कसाना, विनोद गुप्ता, मुकेश कसाना, ऋषि भाटी, राजकुमार भाटी, विजयपाल प्रधान, जगदीश भाटी, सुंदर ठेकेदार, अशोक पवार, विनय सिंह, जितेंद्र वकील, पीपी शर्मा समेत अन्य सेक्टर निवासी मौजूद रहे।