कोहली और ईशांत ने की लॉक डाउन के दौरान दिल्ली पुलिस के काम की तारीफ

 


नई दिल्ली,  (वेबवार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दिल्ली पुलिस की तारीफ की है। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को खूब सराहा है। दिल्ली पुलिस ने अपने टि्वटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किए हैं। इन दोनों ने लोगों से अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए घर पर ही रहने का अनुरोध किया है।


 


कोहली ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ


वीडियो में विराट ने कहा, ‘यह मेरे लिए  की बात है। यह जान ले इस कठिन समयों में भी राष्ट्र भर में पुलिस इतने लोगों की सेवा और मदद कर रही है। मुझे खुशी है कि दिल्ली पुलिस न केवल अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है बल्कि जरूरतमंदो और गरीब लोगों को भोजन भी उपलब्ध करवा रहे।’


 


शर्मा ने दी अफवाहों से दूर रहने की सलाह


वहीं एक अन्य वीडियो में ईशांत शर्मा ने लोगों से घर में रहने की अपील की और दिल्ली पुलिस की सराहना की। ईशांत अपने वीडियो संदेश में कहते हैं, ‘यह घर पर रहने का समय है, साथ समय बिताएं। अपने प्रियजन और अपने परिवार का ख्याल रखे। दिल्ली पुलिस जवान दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। हमें अपने घर पर रहकर दिल्ली पुलिस की मदद करनी चाहिए और खासकर अफवाहों पर विश्वास न करें। हम इस लड़ाई को एक साथ जीतेंगे। जय हिंद’।


 


उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में बीते 24 घंटे के दौरान 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1035 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मरीज 7447 हो गए हैं, जिनमें से 6565 एक्टिव केस हैं, 643 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं और 239 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को देशभर में कोरोना के 859 मामले सामने आए, जो कि एक दिन में कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है।राजधानी दिल्ली में ही शुक्रवार को 183 नए मामले सामने आए। वहीं कोरोना का हॉटस्पॉट बना मुंबई में संक्रमित मरीजों का आँकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को मुंबई में 132 नए मामले सामने आए हैं।