जनपद में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों/व्यक्तियों के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव चलाई गई


  रिपोर्ट रोजुदीन।                                                         COVID-19 कोरोना* के दृष्टिगत लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  कलानिधि नैथानी निर्देशानुसार जनपद में लाॅकडाउन का *उल्लंघन करने वाले* वाहन चालकों/व्यक्तियों के विरुद्ध *स्पेशल ड्राइव* चलाई गई है  इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में  पुलिसकर्मियों द्वारा *बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग* की जा रही है ।  एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी व ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों को *लाॅकडाउन का अनुपालन न करने वाले/उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों,  बिना मास्क लगाए विचरण करने वाले व्यक्तियों,  एक मोटरसाइकिल/दोपहिया वाहन पर एक से अधिक व्यक्ति तथा एक चार पहिया वाहन में दो से अधिक व्यक्ति होने पर उनके विरुद्ध  सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही* करने हेतु निर्देशित किया गया है।