दिल्ली कांग्रेस ने शुरू किया सैनेटाइजेशन का महाअभियान


-दिल्ली के सभी 280 ब्लॉक को किया जाएगा सैनेटाइज  


 


नई दिल्ली, (वेबवार्ता)। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में अपना योगदान देते हुए दिल्ली कांगे्रस ने सोमवार से सैनेटाइजेशन केमहाअभियान की शुरूआत की। यह महाअभियान दिल्ली के सभी 280 ब्लॉक में चलाया जाएगा। सोमवार को कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने राजीव भवन को सैनेटाइज कर इस अभियान की शुरुआत की। दिल्ली के अन्य इलाकों को सैनिटाइज करने के लिए दिल्ली के सभी 280 ब्लॉक कोंग्रेस कमेटी को 1120 सैनेटाइजेशन मशीनों का वितरण किया। जिसके बाद अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक को 4 मशीनें दी जाएंगी और कांग्रेस कोरोना वारियर्स दिल्ली में कोविड-19 महामारी के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए एक सतत ड्राइव में पूरी दिल्ली को सैनेटाइज करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रतिएक  ब्लॉक में लोगों को सचेत करते हुए सैनेटाइजेशन महाअभियान चलाएंगे। इस महाअभियान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पांचों उपाध्यक्ष जय किशन, अभिषेक दत, मुदीत अग्रवाल, शिवानी चोपड़ा, अली महंदी व जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे। चौधरी ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा शासित नगर निगम दोनों ही कोरोना के बढ़ते कदम को रोकने के लिए राजधानी को पूरी तरह से सैनेटाइज करने में विफल रही है इसलिए दिल्ली कांग्रेस को इस व्यापक सैनेटाइजेशन महाअभियान के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोशिशों के बावजूद राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।


 


सैनिटाइज के लिए बनाया कंट्रोल रूम


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक कंट्रोल रूम की शुरूआत की जिसके माध्यम से गरीब व जरूतमंदों को मुफ्त राशन दे रहे थे, उसी तरह सैनेटाइजेशन के लिए भी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिनकों भी अपना घर या गली सैनेटाइज कराना हो वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल न. 01143534325, 9625777907 (व्हाट्सऐप), ट्विटर व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के फेसबुक के माध्यम से स पर्क कर सकते  है। कंट्रोल रूम की निगरानी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे।