भारतीय किसान यूनियन लोक शाक्ति युवा प्रदेश मंत्री गौरव यादव ने कहा की पुलिसकर्मी भी किसी के परिवार के मुखिया है



भारतीय किसान यूनियन लोक शाक्ति युवा प्रदेश मंत्री गौरव यादव ने कहा की पुलिसकर्मी भी किसी के परिवार के मुखिया है यह करोना वायरस की महामारी मे वर्क टू होम क्यो नही कर रहे है। सरकार पुलिस कर्मी को मौत के मुंह मे क्यु ढकेल रही है। जबकि सरकार द्वारा ही सभी विभागो को बन्द किया गया है करोना वायरस से बचने के लिए पुलिस कर्मीयो के लिए ड्यूटी मे क्या सुविधा उपकरण उपलब्ध कराया गया है क्या ये पुलिस कर्मी मानव श्रेणी मे नही आते है। मानव अधिकार अयोग इनको मानव नही मानता है क्या इनके पिछे रोने वाला कोई नही है पुलिस कर्मी के साथ ऐसा सौतेला व्यावहार क्यो किया जा रहा है जो हमारी सुरक्षा चौबीस घंटे करते है आज इनकी सुरक्षा को लेकर हमे भी सोचना होगा पुलिस कर्मी दिन रात बिना सोये अपने घर-परिवार को छोडकर बिना खाये पिये हमारे जीवन को बचने के लिए काम कर रहे और हम लोगो क्या कर रहे है पुलिस को देखकर घर मे चले जाते फिर बहार आ जाते है हम सब लोगो को मिलकर पुलिस कर्मीयो का साथ देना चाहिए अपने अपने घरो मे रहे लॉकडाउन का पालन करे।