अटल फाउंडेशन अध्यक्षा एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या ने बांटे खाद्यान्न एवं मास्क


नीरज पांडे नोएडा। अटल फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं उत्तर प्रदेश  कार्यकारणी सदस्य महिला मोर्चा भाजपा अपर्णा सिंह के सौजन्य से लगातार लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए खाने का वितरण किया जा रहा है । इसमें अटल फाउंडेशन की पूरी टीम राकेश नरवानी,  हेमंत यादव,  आलोक कुमार , चंद्रशेखर दुबे तथा अनित  कौशिक  के सौजन्य से प्रवासी मजदूरों को खाने का वितरण लगातार लाॅक डाउन  में 26 तारीख से निरंतर किया जा रहा है जिसमें देवला तिलपत्ता  का गोल चक्कर , छपरौला , डेल्टा वन तथा  नॉलेज पार्क 1 में प्रतिदिन खाने का प्रबंध  किया जाता है ताकि कोई भी प्रवासी मजदूर भूखा न रहने पाये।
 भोजन वितरण के साथ - साथ भाजपा एवं अटल फाउंडेशन द्वारा देवला में  कच्चा राशन भी वितरित किया गया । 
अपर्णा सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर जब तक संभव हो सकता है अटल रसोई चलता रहेगा जिसमें प्रति दिन लगभग 600 से 700 लोगों खाना बांटा जा रहा है।