अम्बेडक़र संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने पुलिस कर्मचारियों का बढ़ाया हौंसला

 
  हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडक़र संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने कोरोना वायरस के प्रबंधों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि जिस तरह से पुलिस-प्रशासन अपने अपने जिलों में महामारी से लडऩे के लिए लगा हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों, चिकित्सकों, सफाई कर्मचारियों, स्वयं सेवकों, प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह से चिकित्सक, पुलिस, प्रशासन इस महामारी से लडऩे के लिए लगा हुआ है। वह भी बहुत ही सराहनीय है। 
 हरियाणा अम्बेडक़र संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि अक्सर पुलिस को देखते ही लोगों में डर का माहौल बन जाता था, लेकिन आज कोरोना की वजह से पुलिस की अलग अलग रूप में दिखाई दे रही है और जनसेवा के कार्य कर आम आदमी मेंं अपनी छवि ओर अधिक बढ़ाई है। जिसका श्रेय हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव तथा एडीजीपी ओ.पी. सिंह को जाता है। जिनकी मेहनत व लगन से ऐसा सम्भव हुआ है। मनजीत दहिया ने बताया कि डीजीपी मनोज यादव के प्रयासों से सामाजिक और परोपकारी व्यक्तियों तथा सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने मुफ्त राशन व भोजन की सुविधा प्रदान की है। वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा भी पूरा पूरा ध्यान रखा जा रहा है।


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
नोएडा के दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, अस्पताल से छुट्टी
Image
नायब तहसीलदार जेवर ने किया रन्हेरा के गेहूँ क्रय केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण
Image
समस्त क्षेत्रवासियों को विजय शर्मा मानव अधिकार युवा संगठन की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद डा0 राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान समय में जनपद के किसानों द्वारा धान एवं गन्ना की फसल में यूरिया उर्वरक का छिडकाव किया जा रहा
Image