आइड़ीएसपी ज़िला अस्पताल ग़ाज़ियाबाद ने घर घर जा कर टेस्ट किया


     रिपोर्ट रोजुदीन।                                                    आईडीएसपी जिला अस्पताल  गाजियाबाद  से एनटीईपी (टीबी विभाग) द्वारा  हापुर रोड स्थित पंचशील प्राइम सोसाइटी गोविंदपुरम  कालोनी   व आरबीएसके की टीमों द्वारा डासना क्षेत्र में घर घर जाकर कोरोनावायरस के प्रति स्क्रीनिंग कराई गई जिसमें टीम द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्यों का हालचाल पूछा और उनको कोरोना वायरस के लक्षण व उपचार के बारे में बताया।  साथ ही अपने अपने परिवार को एहतियात बरतने की सलाह दी गई ।जिसमें सभी घरों में रहने वाले  परिवारों की स्क्रीनिंग की गई । जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनटीईपी (टीबी)  विभाग के श्री महेश कौशिक गौतम सिंह ,नीरज कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार प्रथम रविंद्र कुमार द्वितीय, सीपी गोड, पवन कुमार, कपिल कुमार , राजेंद्र कुमार राजेश कुमार शर्मा रविंद्र साहिबाबाद एवं आरबीएसके की टीम की तरफ से डॉक्टर नवनीत कौशिक ,डॉक्टर चेतन वर्मा,डॉ सुशांन्त इत्यादि ने अपना योगदान दिया।