2020 को आईडीएसपी जिला अस्पताल गाजियाबाद से मसूरी क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमित


 रिपोर्ट रोजुदीन।                                                                       2020 को आईडीएसपी जिला अस्पताल  गाजियाबाद  से मसूरी क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में थाना प्रभारी मसूरी की गठित टीमों  के नेतृत्व में और क्षेत्रीय प्रभावशाली लोगों के सहयोग से  घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कराई गई। जिसके अंतर्गत एनटीईपी (टीबी विभाग)    व आरबीएसके की टीमों ने  घर घर जाकर कोरोनावायरस के प्रति स्क्रीनिंग की।जिसमें टीम द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्यों का हालचाल  व बाहर से आने वाले सदस्यों के बारे में भी जानकारी एकत्रित की । साथ ही अपना, अपने परिवार एवं अपने समाज को  एहतियात से रहने को कहा गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनटीईपी (टीबी)  विभाग के श्री महेश कौशिक, प्रणेश कुमार दुबे, गौतम सिंह ,नीरज कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार प्रथम रविंद्र कुमार द्वितीय, सीपी गोड, पवन कुमार, कपिल कुमार , राजेंद्र कुमार राजेश कुमार शर्मा रविंद्र साहिबाबाद एवं आरबीएसके की टीम की तरफ से डॉक्टर नवनीत कौशिक ,डॉक्टर चेतन वर्मा,डॉ सुशांन्त, वरुण शर्मा इत्यादि ने अपना योगदान दिया।