1.2 लाख लोगों को खाना मुहैया करवाएंगे ऋतिक रौशन


 


 


 


मुंबई,  (वेबवार्ता)। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन कोरोना वायरस महामारी में 1.2 लाख जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवा रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आगे आये है। ऋतिक रोशन ने भी एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) अक्षय पात्र फाउंडेशन से हाथ मिलाया है और 1.2 लाख से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को पैक्ड खाना बांटने का ऐलान किया है।


 


अक्षय पात्र फाउंडेशन ने ट्वीट किया, "हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ऋतिक के साथ आने से हमारा फाउंडेशन और सशक्त हो गया है। हम साथ मिलकर 1.2 लाख लोगों को पौष्टिक खाना मुहैया करवाएंगे। ये खाना हम देशभर के वृद्धाश्रमों, दिहाड़ी मजदूरों और कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों तक तब तक पहुंचाएंगे जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है। सभी जरूरतमंद भारतीयों की मदद के लिए इतनी जल्दी आने और अपना समर्थन जताने के लिए हम सुपरस्टार ऋतिक रोशन को सलाम करते हैं। आपके इस जेस्चर के लिए हम आपको थैंक्‍यू कहना चाहते हैं।"


इस ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए ऋतिक ने लिखा, "मैं कामना करता हूं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। आप सभी ग्राउंड पर असली सुपर हीरो हैं। हम अपने तरीके से जो कर सकते हैं, आइए उसे करना जारी रखें। कोई योगदान छोटा या बड़ा नहीं होता है। हम सभी को शुभकामनाएं।"


 


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image
समस्त क्षेत्रवासियों को विजय शर्मा मानव अधिकार युवा संगठन की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
आप सब को आकाश रावल की तरफ़ से दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएँ
Image