बड़ी धूम धाम से हुआ देवरिया महोत्सव का शुभारंभ

रिपोर्ट आरिफ खान देवरिया उत्तरप्रदेश                                                            देवरिया महोत्सव का शुभारंभ आज चीनी मिल परिसर में हुआ, आज का दिन उत्तर प्रदेश की स्थापना तिथि होने के कारण उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया गया। इस महोत्सव में देश के विभिन्न अंचलों से हथकरघा खादी ग्राम उद्योग माटी कला काष्ठ कला एक जनपद एक उत्पाद से संबंधित स्टाल लगाए गए हैं।राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी/महोत्सव के आयोजन स्थल शुगर मिल ग्राउन्ड में सम्मेलन/वार्ता जिलाधिकारी अमित किशोर जी द्वारा शुभारंभ किया गया--! उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर देवरिया महोत्सव का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद रविन्द्र कुशवाहा ,विधायक जनमेजय सिंह ,विधायक कमलेश शुक्ला ,हियुवा संयोजक नीरज शाही नेतागण,अधिकारीगण और कार्यकर्ता बंधु मोजुद रहे।