मोदीनगर ब्लाक के कई गावों के किसानो द्वारा चल रहे धरने को किसान कल्याण समिति ने दिया समर्थन।

 रिपोर्ट रोजुदीन                                                          मोदीनगर ब्लाक के कई गावों के किसानो  द्वारा किसान कल्याण समिति के तत्वाधान में गाँव मुरादाबाद मे चल रहे  धरने को समाजवादी पार्टी की तरफ से जाकर आज  हमने समर्थन दिया । धरने को संबोधित करते हुए  हाजी परवेज चौधरी निवर्तमान अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने कहा कि किसानो की जायज़ मांगे सरकार को माननी चाहिएं एक सड़क एक भूमि रेट दिया जाना चाहिए तथा जिन जिन गावों की जमीनें रोड मे जा रही हैं उन सभी गावों को सर्विस लाईन मिलना ही चाहिए मुख्य रूप से धरने मे डाक्टर दीपा त्यागी, बबली गुर्जर  ,सत्यपाल चौधरी व रेखा चौधरी तथा भारी मात्रा मे महिलायें व किसान मौजूद रहै ।