मनजीत दहिया ने कार्यकर्ताओं से भाजपा-जजपा की सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

रिपोर्ट आरिफ अब्बासी
दलित पिछड़ा एकता मंच ने विधानसभा चुनावों में निभायी थी अहम भूमिका-मनजीत दहिया
पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली न जलाये किसान 


30 अक्तूबर: भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में बनी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश में समान विकास कार्य करेगी। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत दहिया आज स्थानीय कृष्णा कॉलोनी में आयोजित मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि दलित पिछड़ा एकता मंच तथा हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के संयुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी जिसकी बदौलत आज प्रदेश में भाजपा व जजपा की सरकार है।  हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा प्रदेश के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए धान की पराली न जलाए। उन्होंने कहा कि धान की पराली से कई उत्पाद बनाए जा सकते हैं और इसकी बिक्री करके किसान मुनाफा भी कमा सकते हैं।
मनजीत दहिया ने कहा कि इस बार धान के मौसम में कोई भी किसान धान की पराली को न जलाएं और पर्यावरण की सुरक्षा हो। इसलिए समिति ने प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुक्सान होता है। पशु-पक्षी प्रभावित होते हैं। इन्सानों को भी दमा व कई तरह की सांस की बीमारिया हो जाती हैं। इसके साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति भी खत्म हो जाती है और जमीन के अन्दर मौजूद मित्रकीट जलकर नष्ट हो जाते हैं। समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल ने बताया कि समिति दलित, शोषित, पीडि़त, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि समिति कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान हेतू भी कार्य करेगी।
इस अवसर पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजसिंह नम्बरदार नया बांस, रोहताश अहलावत, कृष्ण परमार पिलाना, भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट, रवि तंवर, जाटू लौहारी, महावीर मलखेड़ा, सतेन्द्र जैन, मनबीर तंवर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक चमारिया, धर्मपाल उर्फ धर्मा, विक्रम उर्फ विक्की, कविता देवी, पूर्व चेयरमैन, सुरेश सिंहमार नारनौंद, प्रवीन चौधरीवास, अजीत सिंह भाली आनन्दपुर, वकील चन्द वर्मा, भारती दास कटवाड़ा, भारत सूरजभान सांघी, राजबीर उर्फ राजू छाह पुनिया, राजनारायण जाटव हरचन्दपुर, शीला देवी, कुमारी किरण गिल, बलजिन्द्र बरवाला, शोदान सिंह, सूबे सिंह सूबा खेड़ी, सावित्री देवी, समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी, राजबाला देवी, अयाज अहमद, कमला देवी, बलबीर रंगा कुलताना, संजय उर्फ श्यामसुन्दर रंगा, आशा रानी सहित अनेक पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।