यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का 69 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम बनाया गया।

   नमस्ते आवाम। ग्रेटर। नॉएडा                                                            यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का 69 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से जनपद गौतम बुध नगर में जिला कैंप कार्यालय बी 127 स्वर्ण नगरी में कार्यकर्ताओं के बीच मनाया गया जिसमें मोदी जी के जन्मदिन पर 21 किलो का केक काटा गया और कार्यकर्ताओं के बीच 169 किलो लड्डू बांटे गए कार्यक्रम में लोगों के लिए निशुल्क आंखों की जांच आंखों के चश्मे वह दवाइयां वितरित की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कैबिनेट मंत्री एव जिला प्रभारी मंत्री माननीय श्री जय प्रताप सिंह जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  एवं स्थानीय सांसद  माननीय श्री डॉ महेश शर्मा जी मुख्य अतिथि रहे विशिष्ट अतिथि दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी गौतम बुध नगर मंत्री श्री जय प्रताप सिंह जी ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का 69 वे जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ता जनसेवा का कार्य कर रहे हैं जगह-जगह पूरे प्रदेश भर में फल मिठाइयां जरूरतमंदों बच्चों को स्कूलों में पुस्तकें आदि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए फल वितरण आदि और स्वच्छ भारत बनाने के लिए स्वच्छता का अभियान पूरे सप्ताह भर के लिए चलाया जा रहा है इसमें सभी कार्यकर्ता निष्ठा से लेकर पूरे जनपद में अभियानों को चलाएं और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद माननीय श्री डॉ महेश शर्मा जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का बाल्यावस्था से ही संघर्षपूर्ण जीवन रहा उन्होंने संघर्ष करते हुए साफ छवि इच्छा शक्ति और समर्पण भाव के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मैं प्रचारक और संगठन महामंत्री कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे और तीन  बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और आज दोबारा से प्रधानमंत्री पद  को सुशोभित कर रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय  एवं  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के सपनों को साकार करने के लिए  जन-जन की सेवा  आखिरी व्यक्ति तक सरकार की  योजनाओं के माध्यम से सेवा का कार्य कर रहे हैं वह हर वर्ग के अंतिम छोर के व्यक्ति को खुशहाल जीवन देने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं देश की राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत करते हुए  जम्मू कश्मीर से  धारा 370 को हटाकर एक देश एक निशान के रूप में अखंड भारत बनाने का काम किया है हम सभी उनके जन्मदिवस पर  उनकी  दीर्घायु की कामना ईश्वर से करते हैं  ताकि वह इस देश को  मजबूत और आगे बढ़ाने का काम करते रहे जन्मदिन दिवस के कार्यक्रम पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर एवं जेवर विधायक माननीय धीरेंद्र सिंह जी पूर्व मंत्री हरीश चंद भाटी जी वरिष्ठ नेता विजेंद्र भाटी जिला अध्यक्ष विजय भाटी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीचंद शर्मा आदि वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ने भी कार्यकर्ताओं को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री ठाकुर हरीश सिंह जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा धर्मेंद्र भाटी अमित चौधरी सुभाष भाटी अभिषेक शर्मा चंद्रवीर नागर सुशील शर्मा आनंद भाटी सतपाल तालन मुकेश नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य राजा रावल सुनील शर्मा रवि जिंदल लक्ष्मण सिंघल जग भूषण गर्ग दीपक भारद्वाज महेश शर्मा टिंकू भाटी अजीत मुखिया राजीव सिंघल सुनील शर्मा मूलचंद प्रधान बृजेश शर्मा विमल पुंडीर अनु पंडित जितेंद्र भाटी विजेंद्र रावल मेघराज भाटी बिना भाटी बिना शुक्ला चंद्रमणि भारद्वाज संजीव शर्मा श्री राम रावत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे