कुलताना निवासी सेवानिवृत ए डी जी पी डॉ कश्मीर सिंह ने 68 वर्ष की आयु में चीन में लहराया परचम1



विश्व गोल्फ  खेलों पुलिस में जीता गोल्ड मैडल
डॉ कशमीर सिंह की बहन दर्शना देवी ने कहा कि रक्षाबंधन पर दिया मेरे भाई ने बड़ा तोहफा


17 अगस्त : महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा सरकार की सेवानिवृत सी डी पी ओ एवं हरियाणा की प्रख्यात समाजसेविका दर्शना देवी ने बताया कि उनके भाई डॉ कशमीर सिंह आई पी एस सेवानिवृत अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल ही में चीन के चैगडू शहर में आयोजित विश्व गोल्फ पुलिस खेलों में गोल्ड मैडल हासिल किया है। 
 उल्लेखनीय है कि डॉ कशमीर सिंह जिले रोहतक हरियाणा के गांव कुलताना के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत ए डी जी पी है। सेवानिवृत सी डी पी ओ दर्शना देवी ने बताया कि उनके 68 वर्षीय भाई कशमीर सिंह ने चीन के चैगडू शहर में स्वर्ण पदक हासिल करके ना केवल गांव कुलताना बल्कि जिला रोहतक हरियाणा का पूरे विश्व में नाम चमका दिया है।
 चीन में आयोजित विश्व पुलिस गेम्स में गोल्ड मैडल जीतने पर भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने डॉ कशमीर सिंह को बधाई दी और कहा कि उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विदेशी जमीन पर भारतीय तिरंगे का गौरव बढ़ाया है जोकि हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वहीं हरियाणा सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ एम एल रंगा, श्रीमति कांता देवी पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, श्रीमति सरिता नारायण पूर्व विधायक कलानौर, सेवानिवृत वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी डॉ रामभगत लांग्यान, महेन्द्र कुमार सेवानिवृत आई ए एस, वी कामराजा सेवानिवृत ए डी जी पी हरियाणा पुलिस, ए के ढुल सेवानिवृत आई पी एस एवं सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक हरियाणा, रणबीर शर्मा सेवानिवृत आई जी पी हरियाणा पुलिस, रेशम सिंह आई पी एस सेवानिवृत ए डी जी पी हरियाणा पुलिस, ममता सौदा डी एस पी हरियाणा पुलिस, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष नम्बरदार राज सिंह नयाबास, दलित सहयोग परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पासवान, सेवानिवृत आई जी सत्यप्रकाश रंगा, हरियाणा कश्यप राजपूत महासभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप टिटोली, ग्राम पंचायत लाखन माजरा के पूर्व सरपंच सतबीर सिंह चौहान, कृष्ण चन्द्र पालम, बलबीर सिंह रंगा, महावीर रंगा, श्याम सुन्दर उर्फ संजय रंगा गांव कुलताना, सेवानिवृत वरिष्ठ स्वास्थय निरीक्षक रघबीर सिंह दहिया, भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पण्डित, संत बलबीर दास कलानौर, दलित नेता रणबीर आर्य, राजबीर छाछिया, कांता देवी, धानक समाज के युवा नेता एवं समिति के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक, रणबीर भोरिया आदि ने भी सेवानिवृत ए डी जी पी ने डॉ कशमीर सिंह को विश्व गोल्फ खेलों में गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई दी है।भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ कशमीर सिंह के भांजे मजनीत सिंह दहिया ने बताया कि डॉ कशमीर सिंह का सम्मान समारोह शीघ्र आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रदेश व देश स्तर के उच्च अधिकारी व समाज सेवी भी भाग लेगें।