गाजियाबाद कांग्रेस मे होने वाली है और भी बड़ी गुटबाजी :महताब पठान


रिपोर्ट रोजुदीन                                                          गाजियाबाद कांग्रेस के एक बड़े नेता के बेटे को जिला अध्यक्ष बनाने की तैयारी हो रही है अगर ऐसा हुआ तो मेरा अनुभव कहता है कि जिले मे कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है क्योंकि कार्यकर्ताओ का मनोबल टूटने से कोई नही रोक सकता है राना गोस्वामी जी और देवेन्द्र जी को प्रभारी बना कर भेजा गया था और उन्होंने साफ साफ कहा था कि मेहनती कार्यकर्ताओ को  प्राथमिकता दी जाएगी और जिस नेता जी  के बेटे का नाम सामने आ रहा है उन्होने जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी नही की थी ऐसे मे अगर बिना दावेदारी के अध्यक्ष बनता है तो कार्यकर्ताओ मे मायूसी जरूर आएगी अगर दावेदारी करने वालो मे से किसी भी एक जिम्मेदारी मिलती है तो कार्यकर्ताओ को सब्र रहेगा कि एक ही बन सकता है सभी दावेदार नही बन सकते इस लिए मेरी कांग्रेस आलाकमान से गुजारिश है दावेदारी करने वालो मे से ही अध्यक्ष का चयन करे कही पहले वाली स्थिति ना बन जाए की दो दो अध्यक्ष बनाने पड़े थे एक अध्यक्ष और एक कार्यवाहक अध्यक्ष बस अपने तजुर्बे के हिसाब से सब बोल रहा हू बाकी जो हाईकमान फैसला करे हमे मन्जूर है बस कार्यकर्ताओ का मनोबल ना टूटे  एक बात और हम अध्यक्ष की दौड़ मे नही है बस कांग्रेस के छोटे से कार्यकर्ता बन कर सभी के साथ पार्टी हित मे कार्य करना चाहते है