रालोद नेता चौ0 शौकत अली चेची ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) अराजनैतिक का दामन थामा

रालोद नेता चौ0 शौकत अली चेची ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) अराजनैतिक का दामन थामा।                                                           
        ग्रेटर नॉएडा                                                          रालोद नेता चौ0 शौकत अली चेची ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) अराजनैतिक का दामन थाम लिया है। चौ0 शौकत अली चेची को भारतीय किसान यूनियन(भानु) में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। परी चौक स्थित चौ0 शौकत अली चेची के आवास पर भारतीय किसान यूनियन(भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने कार्यक्रम के दौरान चौ0 शौकत अली चेची को नियुक्ति पत्र सौंपा और टोपी पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त भारतीय किसान यूनियन(भानु) के प्रदेश सचिव चौ0 शौकत अली चेची ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन(भानु) के आला कमान के निर्देशों के क्रम में किसान हितों के लिए आवाज बुलंद करने का काम करेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव चौ0 शौकत अली चेची और उनके दर्जनों समर्थकों ने भारतीय किसान यूनियन(भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बलराज भाटी, प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री जयकुमार, प्रदेश संयोजक राजेंद्र नागर, मेरठ मंडल सचिव दीनेश्वर गोविल, जिला संरक्षक महेंद्र फौजी, दनकौर नगर अध्यक्ष आदेश गोयल को पगडी पहना कर सम्मानित किया। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन(भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने दनकौर स्थित विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय किसान यूनियन(भानु) किसानों के हितों के लिए लागातार आवाज बुलंद करती रही है। उत्तर प्रदेश में सिचाई के लिए पर्याप्त रूप से न बिजली मिल पा रही है और न ही नहरों में टेल तक पानी पहुंच पा रहा है। मुख्यमंत्री योगी राज्य में सडकें गुड्ढामुक्त किए जाने की बात करते हैं, जो कोरी बयानबाजी है और कोई सडक गडढा मुक्त नही हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसान आयोग के गठन के लिए केंद्र सरकार से बराबर मांगे की जाती रही हैं। कितुं सरकार के कानों पर कोई जूं नही रैंग रही है। केंद्र सरकार शौचालय बनाने की बात कर रही है, यूपी में ही कई गांव ऐसे हैं जहां आज भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब 17 सूत्रीय मांगों के संबंध में आगामी 9 जुलाई 2019 को दिल्ली जंतर मंतर पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस विशाल धरना प्रदर्शन में देशभर से हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होंगे और संबंधित मांगों को मनवाने के लिए आर पार की लडाई लडी जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम में चौ0 हाजी बशीर अली चेची,चौ0 मौमीन अली चेची, चौ0 हाजी लियाकत अली चेची, ओमकार भाटी, चौ0 अल्लारहम चेची एडवोकेट, बिट्टू भाटी, राजेंद्र भाटी, राजू बैंसला, चौ0साजिद भाटी, डा0 शेरू बैंसला, चौ0 जयपाल भाटी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।