मध्य प्रदेश में *समाज गौरव रतन सम्मान* पाकर ग्रेटर नोएडा पहुँचने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय का किया स्वागत


मध्य प्रदेश में *समाज गौरव रतन सम्मान* पाकर ग्रेटर नोएडा पहुँचने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय का किया स्वाग


----
ग्रेटर नोएडा-
मध्य प्रदेश के खंडवा में सुरभि साहित्य संस्कृति अकादमी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में *समाज गौरव रत्न सम्मान* से नवाजे जाने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय का ग्रेटर नोएडा पहुँचने पर संगठन के अल्फा-1 स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर के नेतृत्व में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि मध्य प्रदेश के खंडवा में साहित्य ही समाज की सेवा है पर निर्धारित सामाजिक साहित्यकार पत्रकार कवि लेखक आदि विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ । जिसमें करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ प्रवीण भारतीय को प्रशस्ति पत्र,ट्रॉफी व शॉल भेंटकर सम्मान किया। आलोक नागर ने बताया कि देश भर से समाज हित मे कार्य करने वाली 25 लोगो को इस सम्मान के लिए चुना गया।उन्होंने बताया कि संगठन के लिए ये बहुत ही सम्मन की बात है कि देश के प्रमुख समाजसेवियों के बीच मे प्रवीण भारतीय को सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन प्रवीण भारतीय के मार्गदर्शन में हमेशा गरीब,मजदूर व असहाय लोगो की आवाज बनकर उनके हक के लिए लड़ाई लड़ता रहा है।करप्शन फ्री इंडिया संगठन हमेशा उन लोगो की आवाज बना है जिन्हें लोग दबाकर रखने का प्रयास करते है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सुरभि साहित्य संस्कृत अकादमी के नेतृत्व में देशभर के पर्यावरणविद समाजसेवी नारी सशक्तिकरण साहित्य एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया था। उनके बीच ये सम्मान पाकर उन्हें समाजहित में और कार्य करने की प्रेरणा व शक्ति मिली है।
इस दौरान संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, संगठन के मुख्य संरक्षक कर्नल महकार सिंह, संरक्षक वाई.एस. सिसोदिया , मनीष भाटी कठेड़ा, हरेंद्र कसाना,जितेंद्र नागर,दीपक भाटी, अरुण नागर,आकांशा मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
नोएडा के दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, अस्पताल से छुट्टी
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
समस्त क्षेत्रवासियों को विजय शर्मा मानव अधिकार युवा संगठन की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
भारतीय जनता पार्टी पंडित लोकमन प्रधान की तरफ़ से सभी देशवांशियों दीपावली की ढेर सारी बधाई
Image