भाजपा नेता नितिन त्यागी ने दी रसिले आम की पार्टीपार्टी।



मोदीनगर: सुदर्शन प्रसाद
भाजपा नेता नितिन त्यागी,जिला सह - संयोजक , व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा ने अपने निवास निवाड़ी मोदीनगर में समाज के सभी सम्मानित जनों एवं पत्रकार बंधुओं को रसीले आम की पार्टी दी। लोगों ने बड़े उत्साह से रसीले आम का स्वाद लिया और इस सम्मान के लिए नितिन त्यागी जी को धन्यवाद दिया। नितिन त्यागी मृदुभाषी एवं जनप्रिय भाजपा नेता हैं । सामाजिक कार्य में अति उत्साह के साथ हर हमेशा लगे रहते हैं। किसानों एवं जनता के परेशानियों को दूर करने में अपना तन मन धन लगाते रहे हैं। सुव्यवस्थित रसीले आम की पार्टी के अवसर पर नितिन त्यागी जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ , तरुण त्यागी, राजकुमार सभासद, सतेंद्र त्यागी ,अरविंद त्यागी,अमित त्यागी, मुनिराज त्यागी, प्रमोद शर्मा व मुकेश त्यागी तथा पत्रकार गण उपस्थित रहे।